महिला कल्याण समिति ने किया विवेक सागर का सम्मान

महिला कल्याण समिति ने किया विवेक सागर का सम्मान

इटारसी। महिला कल्याण समिति शाखा आर्डनेंस फैक्ट्री ने टोक्यो ओलिंपिक में हॉकी में कांस्य पदक विजेता विवेक सागर प्रसाद का सम्मान अंकुर विद्या मंदिर में किया। कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति की सभी सदस्य एवं स्कूल की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में राशि गोयल, कार्यवाहक अध्यक्ष महिला कल्याण समिति और मंगला ढिमोले, प्राचार्य ने विवेक सागर प्रसाद और उनके परिवार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। श्रीमती गोयल ने श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर विवेक सागर का सम्मान किया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
इस दौरान विवेक सागर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में सभी को हार्दिक धन्यवाद दिया और उन सभी का उल्लेख किया जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी खिलाड़ी को चैम्पियन बनने में सहयोग दिया है। उन्होंने स्कूल खुलने पर शाला के बच्चों से भी मिलने की इच्छा व्यक्त की है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!