---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

चोरों से दो कदम आगे रही इटारसी पुलिस!, मालिक को चोरी का पता होने से पहले चोर पकड़ा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। इटारसी पुलिस ने एक बड़ी चोरी को बेहद कम समय में ट्रेस करते हुए चोरी गई एलईडी टीवी को बरामद कर लिया। खास बात यह रही कि पुलिस ने चोरी का माल व्यापारी को वापस तब सौंपा, जब उसे खुद चोरी होने की भनक तक नहीं लगी थी।

जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी निवासी व्यापारी विनोद कुमार राचंदानी के घर से आज सुबह एक 55 इंच की एलईडी टीवी चोरी हो गई थी। इस चोरी की जानकारी पुलिस को लगी और उसने अपनी सूझबूझ और तत्परता से कुछ ही मिनटों में चोरी गए माल की तलाश शुरू कर दी।

व्यापारी को चोरी से पहले मिली खुशखबरी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सटीक पड़ताल के कारण, टीवी चोरी होने के कुछ देर बाद ही उसे सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।

पुलिस टीम जब बरामद हुई एलइडी टीवी लेकर व्यापारी विनोद कुमार राचंदानी के घर पहुंची, तब उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके घर से चोरी हो गई है। श्री राचंदानी ने बताया कि बरामद हुई एलइडी टीवी की कीमत ₹72,500 है। उन्होंने चोरी का पता चलने से पहले ही टीवी बरामद करने के लिए इटारसी पुलिस प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इटारसी पुलिस की इस तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की चारों ओर सराहना हो रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.