इटारसी। सिख धर्म के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव जी का 420वां शहीदी दिवस गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार जसवीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि इस उपलक्ष्य में तीन दिवसीय विशेष आयोजन किए गए। आज राहगीरो को शरबत का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के तहत 18 जून गुरुवार को सुबह 9 बजे श्री सुखमणी साहिब पाठ और सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। इसके पश्चात भाई अजीत सिंह और बीबी कवलजीत कौर ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम की पूर्णाहुति के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया। कमेटी ने समस्त संगत से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।











