---Advertisement---

इटारसी बंद रहा, झूलेलाल जी के अपमान करने वाले का मुंह काला करने वाले को इनाम

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। छत्तीसगढ़ निवासी जोहर पार्टी प्रमुख अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल जी और संपूर्ण सिंधी समाज पर की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में इटारसी का सिंधी समाज उग्र हो गया है। पूज्य पंचायत इटारसी सिंधी समाज ने आज 3 नवंबर 2025 को अपनी सारी दुकानें बंद रखीं और एफआईआर की मांग को लेकर एक ज्ञापन राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एसडीओपी और टीआई को दिया।

सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल सहित अन्य पूजनीय महापुरुषों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर आज सोमवार को इटारसी में सिंधी समाज ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने आक्रोश रैली निकाली, पुतला दहन किया और बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते थाने पहुंचे।

बाजार बंद, आक्रोश रैली और पुतला दहन

विरोध प्रदर्शन के चलते सुबह से ही सिंधी कॉलोनी और आसपास के बाजारों में सिंधी समाज के प्रतिष्ठान बंद रहे। समाज के लोगों ने सिंधी कॉलोनी सिंधु भवन से जयस्तंभ चौक तक आक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘अमित बघेल मुर्दाबाद’ और ‘भगवान झूलेलाल अमर रहें’ जैसे नारे लगाए। जयस्तंभ चौक पर सिंधी समाज ने अमित बघेल के पुतले को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर दहन किया। दोपहर बाद एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा और टीआई गौरव बुंदेला के आश्वासन पर ही दुकानें खोली गईं। एसडीओपी ने समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा कर अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारी थाना इटारसी पहुंचे और एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा है कि अमित बघेल लगातार भगवान झूलेलाल, महाराज अग्रसेन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे पूजनीय व्यक्तित्वों पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। समाज ने अमित बघेल पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान कुछ समाजजनों ने अमित बघेल का मुंह काला करने वाले को 1.5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की। ज्ञापन सौंपने वालों में समाज के अध्यक्ष धर्मदास मिहानी, सचिव मनीष वसानी, कोषाध्यक्ष विजय परवानी, कैलाश नवलानी, मोहन मोरवानी, गोपाल सिद्धवानी, श्याम शिवदासानी, मोहनलाल चेलानी, भोजराज मूलचंदानी, राहुल चेलानी, अनिल मिहानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

इनका कहना है

सिंधी समाज की शिकायत प्राप्त हो गई है, कुछ ऑडियो भी सौंपे गये हैं, ज्ञापन राज्यपाल और मुख्यमंत्री के यहां भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील है।

वीरेन्द्र मिश्रा, एसडीओपी

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.