---Advertisement---

इटारसी TI गौरव सिंह बुंदेला को मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित ‘के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार’

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • अति विशिष्ट श्रेणी में मिला सम्मान, एक बारह बोर गन और प्रमाण पत्र से नवाजे

इटारसी। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए राज्य के प्रतिष्ठित ‘के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार’ की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा में नर्मदापुरम जिले के इटारसी में पदस्थ थाना प्रभारी (TI) गौरव सिंह बुंदेला निरीक्षक को अति विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा द्वारा 3 जून 2026 को जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, इस वर्ष परम विशिष्ट श्रेणी में कोई भी नाम शामिल नहीं है, जबकि अति विशिष्ट श्रेणी में पूरे प्रदेश से मात्र दो पुलिस अधिकारियों का चयन हुआ है, जिसमें गौरव सिंह बुंदेला भी शामिल हैं।

पुरस्कार में क्या मिलेगा?

अति विशिष्ट श्रेणी के अंतर्गत आने वाले गौरव सिंह बुंदेला को मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग की सहमति से इस गौरवशाली सम्मान के तहत एक बारह बोर गन (12 Bore Gun) एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।विभाग में हर्ष का माहौलके.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार नियम, 2013 के तहत दिए जाने वाले इस सम्मान की सूची सामने आते ही नर्मदापुरम पुलिस महकमे और इटारसी में हर्ष का माहौल है। कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के चलते श्री बुंदेला को प्रदेश स्तर के इस बेहद खास सम्मान से नवाजा जा रहा है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Related News

error: Content is protected !!