---Advertisement---

इटारसी का माल गोदाम बन रहा है प्रदूषण का बड़ा कारण, स्थानांतरित करने की मांग

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे के ज़ोनल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य राजा तिवारी ने इटारसी माल गोदाम से उत्पन्न हो रहे गंभीर वायु प्रदूषण को लेकर महाप्रबंधक को एक पत्र लिखा है। उन्होंने इस माल गोदाम को तत्काल प्रभाव से पावरखेड़ा या रेसलपुर जैसे कम आबादी वाले क्षेत्रों में स्थानांतरित करने की मांग की है।

तिवारी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इटारसी में स्थित माल गोदाम से लगातार हो रही सीमेंट, अनाज, उर्वरक और अन्य धूलयुक्त सामग्रियों की लोडिंग-अनलोडिंग के कारण आसपास के क्षेत्रों में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है। इसका सीधा असर स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि माल गोदाम में राष्ट्रीय हरित अभिकरण द्वारा तय किए गए पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। धूल को नियंत्रित करने के लिए कोई उचित उपाय नहीं किए गए हैं और न ही पर्यावरण संतुलन के लिए कोई स्थायी समाधान अपनाया गया है। इसके अलावा, मालवाहक वाहनों की आवाजाही से शहर की परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

राजा तिवारी ने महाप्रबंधक से अनुरोध किया है कि इस गंभीर विषय को प्राथमिकता पर लिया जाए और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएँ। उनका मानना है कि माल गोदाम को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने से न केवल प्रदूषण की समस्या हल होगी, बल्कि रेलवे की छवि भी बेहतर होगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.