इटारसी। नगर की होनहार छात्रा खुशी सेतपलानी पिता मनीष सेतपलानी ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उन्हें ‘माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया’ (MSI) की ओर से ‘बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
क्या है यह सम्मान?
‘माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया’ एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जो माइक्रोबायोलॉजी और लाइफ साइंस के क्षेत्र में काम करने वाले छात्रों और वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करती है। यह अवार्ड उन प्रतिभाशाली छात्रों को दिया जाता है जो अपनी पढ़ाई, प्रैक्टिकल वर्क, रिसर्च और वर्कशॉप्स में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
खुशी सेतपलानी को यह अवार्ड उनके अकादमिक प्रदर्शन, इंटर्नशिप्स और रिसर्च में सक्रिय भागीदारी के लिए मिला। इस सम्मान के लिए उनकी टीचर ने भी सिफारिश की थी। यह पुरस्कार पूरे देश में केवल कुछ चुनिंदा छात्रों को ही दिया जाता है।यह उपलब्धि खुशी के लिए ही नहीं, बल्कि इटारसी शहर के लिए भी गर्व का विषय है।










