---Advertisement---

बापू की पुण्यतिथि पर इटारसी की ‘सेवा’ का सम्मान, समाजसेवियों को नवाजा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सेठ लखमीचंद गोठी धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा स्थापित बापू प्रवास स्मृति कक्ष में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नि:स्वार्थ सेवा देने वाले समाजसेवियों का भव्य सम्मान किया गया।

इन समाजसेवियों और संस्थाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

  • मनीष ठाकुर, मुस्कान बालिका गृह
  • रमेश चाण्डक, श्रीजी गौशाला
  • गोपाल सिद्धवानी, अनजान शवों के दाह संस्कार में सहयोग)
  • सिस्टर क्लारा, जीवोदय – लावारिस लड़कियों का पुनर्वास
  • सज्जन लोहिया, स्वर धाम संस्था-भजन एवं बांसुरी वादन
  • गौ सेवा टीम इटारसी, गौ सेवा हेतु
  • संजय मिहानी, स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग
  • विशिष्ट सेवा हेतु, डॉ. केएल जैसवानी, मनोज सारन, डॉ. धीरज पाठक, प्रभा छोटू धारगा और प्रहलाद बंग।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विशेष अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, संयोजक सुधीर गोठी, गोठी धर्मशाला ट्रस्ट, नर्मदापुरम पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद पगारे, उद्योगपति सतीश सांवरिया, दिनेश गोठी, हेमंत शुक्ला, और जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग से जयकिशोर चौधरी, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, डॉ. कश्मीर सिंह उप्पल, ज्ञानेंद्र पांडे, विनोद सीरिया, कमल दर्डा, केके सोनी, वरिष्इ पत्रकार अनिल मिहानी, किसान नेता विजय बाबू चौधरी, जसबीर छाबड़ा, राजकुमार दुबे और अशोक जैन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों के विचार

विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि गांधी जी के विचारों पर आज पूरा देश चल रहा है और उनका जीवन पूरी तरह राष्ट्र को समर्पित था। नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने बापू के स्वच्छता के सपने को पूरा करने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के संयोजक सुधीर गोठी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा बापू के साहित्य और विचारों को स्मृति कक्ष में संजोकर रखा गया है ताकि समाज प्रेरित हो सके। संचालन सुनील बाजपेई ने और आभार प्रदर्शन विनीत चौकसे ने किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!