इटारसी। शहर के आसफाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बालाजी मंदिर के पास कुछ नाबालिग बच्चों ने घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी से सामान पार कर दिया।
चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि, पीड़ित पक्ष द्वारा अभी तक इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों का कहना है कि ये बच्चे अक्सर इस इलाके में घूमते नजर आते हैं। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि ऐसे संदिग्ध नाबालिगों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहे और स्थानीय लोगों की चिंता कम हो सके।









