---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

Jabalpur : आर्मी बेस वर्कशॉप में तोप की रिपेयरिंग के दौरान हैवी क्रैडल गिरने से कर्मचारी की मौत

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • रक्षा मंत्रालय के आर्मी बेस वर्कशॉप में शनिवार को बड़ा हादसा

जबलपुर, 5 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रक्षा मंत्रालय के आर्मी बेस वर्कशॉप में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां बोफोर्स तोप की रिपेयरिंग के दौरान एक भारी भरकम क्रैडल कर्मचारी के ऊपर गिर आया, उसे फौरन अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, जबलपुर में 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में पदस्थ 46 वर्षीय ऐश्वर्य कुमार सिन्हा अत्यधिक कुशल टेक्नीशियन थे। वह शनिवार सुबह लगभग 11 बजे वर्कशॉप में आर्टिलरी गन में सुधार कार्य कर रहे थे। सुधार कार्य के दौरान आर्टिलरी गन का एक भारी हिस्सा उसके ऊपर गिर गया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उनकी लगभग 3.45 बजे मौत हो गई।

इस घटना के बाद 506 आर्मी बेस वर्कशॉप के कर्मचारियों में आक्रोश है।आर्मी बेस वर्कशॉप प्रशासन ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

सेना के मध्य भारत एरिया मुख्यालय में पदस्थ कर्नल विवेक मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है, जिससे भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुर्नावृत्ति को रोका जा सके। घटना के 25 मिनट के अंदर कुशल टेक्नीशियन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। लगभग छह से सात घंटे के संघर्ष के बाद उनकी मौत हो गई। उनके परिवार के प्रति एमपी एरिया तथा आर्मी बेस वर्कशॉप के जीओसी तथा सभी रैंक ने संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने भारतीय सेना के प्रति उनके योगदान को सलाम करते हुए दिवंगत के परिजनों को पूर्ण वित्तीय और नैतिक समर्थन देने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि जबलपुर का 506 आर्मी बेस वर्कशॉप, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करता है। भारतीय सेना के लिए इस्तेमाल में आने वाले तोप और गोला बारूद के रखरखाव और मरम्मत का यहां काम होता है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.