---Advertisement---

जागोरी किशोरियां, जागोरी का संदेश दिया सारिका ने

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • किशोरियों के हित में नये निर्णय लिये जाने की आवश्यकता : सारिका घारू

इटारसी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन में आयोजित जिला स्तरीय शक्ति अभिनंदन अभियान में राष्ट्रपति तथा राज्यपाल सम्मान से सम्मानित सारिका घारू ने किशोरियों की उन समस्याओं को रखा जिसके बारे में आमलोग बात नहीं करना चाहते हैं।

सारिका ने कहा कि किशोरियों के मासिक धर्म के दौरान आने वाली समस्याओं के लिये सिर्फ सेनेटरी पैड के लिये मशीन लगाने की कुछ बड़े स्कूलों में यदाकदा बातचीत तो होती रहती है लेकिन उनके शारीरिक एवं मानसिक कष्ट की हमेशा ही अवहेलना की जाती है। वर्तमान में सीएम राईज तथा कुछ बड़े स्कूलों में बच्चों को शत प्रतिशत उपस्थिति के आधार पर बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है पर उनमें किसी किशोरी की उपस्थिति कुछ कम होने का कारण कहीं उसकी ये समस्या तो नहीं है, इसका कोई अनुमान नहीं लगाता है।

सारिका ने बताया कि मासिक धर्म का आरंभ आमतौर पर मिडिल स्कूल से लेकर हाईस्कूल स्तर पर होता है। इसके लिये किशोरियों को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत करने में स्कूल की भूमिका कम ही देखी जाती है। कई बार ये किशोरियां इन समस्याओं से पीडि़त होकर उन दिनों स्कूल नहीं आती हैं। महिला कर्मचारियों को तो साल में 7 दिन का अतिरिक्त अवकाश आरंभ कर दिया गया है, लेकिन स्कूल में किशोरियों के न आने पर अनुपस्थित माना जाता है। ऐसे में वे शत प्रतिशत उपस्थिति के अवार्ड से वे वंचित होकर मानसिक रूप से हतोत्साहित होती हैं। इसलिये किशोरियों की समस्याओं पर व्यापक अनुसंधान कर उनके हित में निर्णय लिये जाने चाहिये। सारिका ने इस अवसर पर जागोरी किशोरी गीत को जारी किया।

कलेक्ट्रेट के रेवाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, अभय वर्मा, सुधीर पटेल, लोकेश तिवारी, एडीएम देवेन्द्र सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी ललित डेहरिया सहित अनेक विभागों के अधिकारी तथा महिलायें एवं किशोरियां उपस्थित थीं।

गीत

  • घने जाल से आगे निकल
  • मुश्किलों को अपनी, करके सरल
  • चलती रहो संभलकर
  • मन में लेकर उमंग
  • जागोरी किशोरियां, जागोरी
  • समस्यायें आयेंगी, फिर भी नहीं घबराना
  • तन में शक्ति, मन में बल लेकर आगे बढ़ते जाना
  • दृढ़ संकल्प लेकर आगे निकल
  • मुश्किलों को अपनी, करके सरल
  • चलती रहो संभलकर
  • मन में लेकर उमंग
  • जागोरी किशोरियां, जागोरी

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.