इटारसी। मोतीलाल नेहरू विश्वविद्यालय भोपाल (Motilal Nehru University Bhopal) में बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी (Barkatullah University) के अंतर्गत इंटर कॉलेज वेट लिफ्टिंग (Inter College Weight Lifting), पॉवर लिफ्टिंग (Power Lifting) एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता (Body Building Competition) में इटारसी (Itarsi) के जय जुनानिया (Jai Junaniya) को दो स्वर्ण व एक रजत पदक मिला है।
प्रतियोगिता में सभी कॉलेजों से प्रत्येक बॉडी वेट ग्रुप में 25 महिला खिलाडिय़ों सहित करीब 200 खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। निर्णायक भूमिका में देवेंद्र नाहर, यूपी सिंग एवं सोहन राणा रहे। इटारसी के जय जुनानिया ने 66 किलोग्राम वेट ग्रुप में पॉवर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
वेट लिफ्टिंग 65 किलोग्राम ग्रुप में सिल्वर मैडल हासिल कर नर्मदांचल व इटारसी को गौरवान्वित किया। इस सफलता पर सभी जिम संचालक एवं खिलाडिय़ों सहित शहर के नागरिकों ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।










