---Advertisement---

श्री कृष्ण बस्ती में जनसैलाब, कलश यात्रा और सम्मेलन के में गूंजा जय श्रीराम

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। श्री कृष्ण बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करने के उद्देश्य से एक भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुराने जबलपुर गेट स्थित प्राचीन मंदिरों से हुआ। सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाओं और जयघोष करते युवाओं के साथ यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पशुपतिनाथ धाम पहुंची।

मुख्य वक्ता नगर प्रचारक जितेंद्र सरयाम ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। वहीं, आचार्य नरेंद्र शास्त्री ने धर्म और संस्कारों के संरक्षण का संदेश दिया। सम्मेलन में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती के आयोजन से संपूर्ण वातावरण ऊर्जावान रहा।

कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। डॉ. मेजर पंकजमनी पहाडिय़ा नगर संयोजक, मेहरबान सिंह चौहान बस्ती संयोजक, ममता मालवीय, राजकुमार बाबरिया और अन्य समाजसेवियों के नेतृत्व में यह आयोजन सफल रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!