इटारसी। न्यूयार्ड इलाके में जनभागीदारी समिति ने लगाए गए पेड़ों की देखभाल और सुरक्षा के लिए एक बार फिर सराहनीय पहल की है। तीन साल पहले स्वतंत्रता दिवस पर लगाए 5-6 पौधे अब बड़े हो चुके हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पहले जाली लगाई गई थी, अब समिति के सदस्यों ने पेड़ों के पास की झाडिय़ां साफ कर, सुरक्षा जाली में कपड़ा बांधकर उनकी सुरक्षा को और मजबूत किया।
इस अवसर पर जितेंद्र विनेकिया, हितेश ओंकार, तोसीफ और रामकुअर कैथवास, दीपक गोरिया, इमरान खान, रोहित कैथवास, दीपक अहिरवार, प्रीतम यादव, भवानी कहार, संतोष झिंझौरे, प्रहलाद आठनेरे ने पेड़-पौधों के संरक्षण में मदद की। समिति ने इन सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आगे भी वृक्षारोपण और पौधों के लालन-पालन का कार्य इसी तरह जारी रहेगा। समिति ने सभी नागरिकों से भी अपने आसपास पौधों की देखभाल करने की अपील की है।










