इटारसी। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त जीनियस प्लेनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नर्सरी से कक्षा 5वी तक के बच्चों ने 79 वॉ स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी सेलिब्रेशन एक साथ मनाया।
इस अवसर बच्चों ने देश भक्ति और कृष्ण भक्ति में सराबोर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। स्कूल के कक्षा नर्सरी से कक्षा 2 री तक के बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक लगा रहे थे। कक्षा 3 से 5 के बच्चे देशभक्ति के रंग में अपनी अपनी प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत रहे थे, प्रोग्राम का समा कुछ ऐसा था की पूरा जीनियस प्लानेट स्कूल प्रांगण वृंदावन बन देशभक्ति के रंग में रंग गया।
प्रोग्राम की शुरुआत स्कूल संचालक मो जाफर सिद्दीकी और प्राचार्य मनीता सिद्दीकी द्वारा सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन करके की गई। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में बड़े मनमोहक लग रहे थे।

कार्यक्रम के समापन से पूर्व नन्हे मुन्नो ने श्री कृष्ण के जन्म की झांकी का मनमोहक चित्रण किया और समापन कक्षा 5 वी के छात्रों ने गोविदा डांस के साथ मटकी फोड़ का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 5 वी के स्टूडेंट्स अदीबा अली, हुमेरा अली, काव्या पटेल और मो हदी ने किया। सम्पूर्ण आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही।










