---Advertisement---

एकीकृत शासकीय हाई स्कूल साकेत में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। एकीकृत शासकीय हाई स्कूल साकेत (Integrated Government High School Saket) में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शासकीय कन्या माध्यमिक शाला इटारसी के प्रधान पाठक महेश रैकवार (Mahesh Raikwar) एवं शासकीय माध्यमिक शाला सोना सांवरी की प्रधान पाठिका श्रीमती ज्योति नामदेव (Mrs. Jyoti Namdev) मौजूद रहे।

शाला के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ राधा कृष्ण की वेशभूषा पहन कर नृत्य एवं झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में महेश रैकवार ने बच्चों को उत्साह वर्धन हेतु पेन के पैकेट एवं श्रीमती ज्योति नामदेव ने 300 की राशि पारितोषिक स्वरूप वितरित की। इस कार्यक्रम में शाला की शिक्षिका श्रीमती रिचा शुक्ला (Mrs. Richa Shukla) एवं राखी (Rakhi), मध्यान भोजन प्रभारी श्रीमती रजनी पटेल (Mrs. Rajni Patel), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रेखा बकोरिया (Mrs. Rekha Bakoria) ने विशेष योगदान दिया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!