---Advertisement---

जनता सुनवाई मंच, जनता की सुनवाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध बना संगठन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सिवनी मालवा। सिवनी मालवा के विश्राम गृह में एक बैठक में लगभग 30 लोगों ने मिलकर जनता सुनवाई मंच का गठन किया जिसमें निश्चित किया कि विगत कई दिनों से समाजसेवकों द्वारा तहसील कार्यालय के सामने लोगों के लंबित कामों को पूर्ण करने के लिए टेंट लगाकर लोगों के आवेदन लिए जा रहे हैं, लगभग 150 आवेदनों की संख्या पूरी हो चुकी है, अब उन सभी लोगों के कामों को कराना संगठन की जिम्मेदारी है, जिसे लेकर जल्दी ही एक बड़ी आमसभा में अधिकारियों को बुलवाकर आश्वस्त कराया जाएगा कि जनता के लंबित कामों को किया जाए।

सभी विभागों के आवेदन लिए जाएंगे जिसमें नगर पालिका, थाना, नगर विभाग, जनपद विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभाग शामिल रहेंगे। लगातार हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका में रहेंगे जो भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर कर लोगों का संबल बनकर खड़े होंगे।

इस अवसर पर बालकृष्ण शर्मा, डॉ तारे, प्रवीण अवस्थी, दीपक पाली, अमित पालीवाल, विकास पाठक, पंकज सोनी, लक्की राठौर, राजा तिवारी, उत्कर्ष गौर, सुनील यादव, सूरज मिश्रा, अंकित मालवीय, विवेक शर्मा, रचना शर्मा, अनिता लौवंशी, सचिन माहेश्वरी, दीपक दीक्षित, नितिन परिहार, मनोज यदुवंशी, अक्षत सिंह राजपूत, गौरव यादव, शिव तिवारी सहित विभिन्न लोगों ने मिलकर संगठन का गठन किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.