इटारसी। लगातार तीन वर्ष से नोटिस दिया जा रहा था, लेकिन उस पर मकान मालिक ने कभी जर्जर भवन को तोडऩे की पहल नहीं की। इस वर्ष आखिरकार नगर पालिका ने ही उस भवन को तोड़ दिया। आज विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के निवास के सामने देशबंधुपुरा में नगर पालिका की जेसीबी ने तीन मजिला भवन को तोडऩा प्रारंभ किया है।

वर्षों पुराने भवन में कभी भविष्य निधि कार्यालय के साथ नीचे कुछ दुकानें संचालित होती थीं। नगर पालिका के अनुसार विगत तीन वर्ष से लगातार मकान मालिक को नोटिस जारी किये जा रहे थे। वार्ड नंबर 26 में छोटे लाल घासीराम के नाम का जर्जर तीन मंजिला भवन नगर पालिका द्वारा जेसीबी से तोड़ा जा रहा है।












