शिक्षक हितैषी कार्यों के लिए जेडी संतोष त्रिपाठी को सम्मानित किया

शिक्षक हितैषी कार्यों के लिए जेडी संतोष त्रिपाठी को सम्मानित किया

इटारसी। नर्मदापुरम संभाग (Narmadapuram sambhag) के शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रति फ्रेंड, फिलासफर एवं गाइड की भावना से कार्य करने वाले संयुक्त संचालक लोक शिक्षा सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी (Joint Director Public Education Surendra Kumar Tripathi) को शिक्षक कल्याण संगठन के सदस्यों ने उनके होशंगाबाद कार्यालय में सांयकाल 6 बजे पहुंचकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजक राजकुमार दुबे (Program coordinator Rajkumar Dubey) ने बताया कि जिले के अतिशेष शिक्षक प्रकरण की जांच कार्यवाही में त्रिपाठी की निष्पक्ष कार्यवाही से पीड़ित शिक्षक शिक्षिकाओं को न्याय दिलाने में होशंगाबाद विधायक डॉ सीता सरन शर्मा की राह आसान हुई एवं ग्यारह महीने बाद पीड़ितों को न्याय मिला व सूची निरस्त हुई। कार्यक्रम में सुषमा शर्मा अंजना श्रीवास्तव हीरा सोलंकी प्रभा तिवारी आशा राय, संध्या दुबे आदि ने जेडी संतोष कुमार त्रिपाठी को शाल ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार सुषमा शर्मा ने माना। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ एवं नियमित शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों राजेश चौरे, राजेंद्र दुबे, सुरेश चिमानिया, सत्येंद्र तिवारी, राजकुमार दुबे, सतीश श्रीवास्तव,अंबरीष दुबे, आदि अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!