झांकियों को पुरस्कार देगा कान्य कुब्ज परिवार
इटारसी। नर्मदा अंचल कान्य कुब्ज परिवार (narmada anchal kaany kubj parivaar) इटारसी इस वर्ष नवरात्र पर सजाए गए दुर्गा पूजा पंडालों एवं झांकियों को पुरस्कृत करेगा।
पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ सुंदर मूर्ति, सर्वश्रेष्ठ साज सज्जा, सर्वश्रेष्ठ इको फ्रेंडली पंडाल एवं सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ पंडाल को अलग अलग दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में 500 रुपए नगद राशि, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। समाज द्वारा यह पुरस्कार दशहरे के दिन झांकियों के आयोजन कर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से झांकी स्थल पर प्रदान किए जाएंगे।
CATEGORIES Itarsi News