---Advertisement---

झरोखा : चुनावी दौर में तू-तू, मैं-मैं की जंग जारी है…

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

: पंकज पटेरिया
लोकतंत्र के विधानसभा चुनाव का दौर दौरा दिन ब दिन जोर पकड़ता जारी है,और एक दूसरे पर आरोपों की मिसाइल दागी जा रही है। तू तू , मैं मैं की जंग लगातार जारी है। भैया जी इधर के हो या उधर के हो जनता को रिझाने, लुभावने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सब मठ, मंदिर, डयोडी पर माथा टेकने पीछे नहीं। झुग्गी झोपड़ी में भी हरिजन, आदिवासी के घर भोजन करने में भी होड़ लगी है।
अब यह बात अलग है कि जो हुआ है और दिखता है और जो हुआ ही नहीं वह दिखेगा कहां से। इन दोनों बातों में फर्क है। हमने कहा, करके दिखाया और हम करके दिखाएंगे। कहा और करके दिखाया वह सामने बतौर मिसाल मौजूद है। और जो यह कह रहे हैं कि हम करके दिखाएंगे उसकी क्या गारंटी। यह तो जनता को भरवाने के लिए कहा जा सकता है कि आम फलेंगे, तो साहब यह पब्लिक है सब जानती है। सवाल कर सकती है, हुजूर सालों साल से हम आश्वासन सुनते आ रहे हैं, लेकिन आपके आश्वासन के आम कभी फले। लिहाजा यह तमाशा देखते हुए हमारे बुजुर्ग, बाप, दादा दुनिया से चले गए और हम भी बूढ़े हो रहे हैं।
मंच, माइक, माला यह सब चुनाव के बनाव सिंगार हैं। इससे कोई एतराज नहीं। इस बात से भी कोई गुरेज नहीं कि राजनीति के सो कोल्ड माननीय पहले पहले वहां जा रहे हैं यहां कोई नहीं गया। धूम धड़ाका ताम जाम मैं भी होड़ लगी है। तमाशा लगाने वाले भी है और तमाशा देखने वालों का भी खासा हुजूम उमड़ता है, अथवा उमड़ा जाता है।
लेकिन जनाब जनता वास्तविक टेंपो टेंपरेचर नापना मापना जानती है। आप उसे बेवकूफ नहीं बना सकते। विकास प्रगति के इंद्रधनुष दिखते हैं, बाग बगीचे आंगन में गेंदा, गुलाब, मोगरे दिखते हैं, खुशबू देते हैं और आम जब फलते हैं, रसीली गंध भी फिजा में मादकता घोलती है।
अब भविष्य में ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो वक्त ही बताएगा।
नर्मदे हर

pankaj pateriya edited

पंकज पटेरिया
पंकज पटेरिया (Pankaj Pateriya)
वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार
ज्योतिष सलाहकार
9893903003
9340244352

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.