---Advertisement---

झरोखा : योजनाएं बंद नहीं होंगी कहा मुख्यमंत्री ने

By
On:
Follow Us

: पंकज पटेरिया –
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज जी चौहान द्वारा चलाई गई विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं लाडली बहन योजना आदि पूर्ववत चलेगी। भारतीय जनता पार्टी पवित्र संकल्प पत्र हमारे लिए गीता और रामायण है। हम अक्षर शह : से इसका पालन करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधानसभा में महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कही।
मुख्यमंत्री के इस बयान से जहां विरोधी खेमियों पर पाला पड़ गया उनकी बोलती बंद हो गई। वही एक पुराना गाना भी लोगों ने इस पर गुनगुनाते हुए नेहले पर दहला मारते हुए फिजा में गुनगुना दिया।
बदल जाए भले माली, चमन होता नहीं खाली
बहारें फिर भी आती है, बहारें फिर भी आएगी।।

यहां यह उल्लेखनीय है कि भारत की आदर्शवादी पार्टी भाजपा में राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्रीय में जनहित में जो भी मंगलकारी है उसका मुक्त हृदय से स्वागत किया जाता है और प्रगति के नए द्वार पर मंगल वंदन वार सजाए जाते हैं। यहां मन भेद तो है ही नहीं, राष्ट्रहित में छोटे-मोटे मतभेद भी हो उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है। उसका दर्शन दृष्टिकोण व्यापक है।
यह सब जानते है कि राष्ट्र का सेवक विनम्र भाव से अपने को कहने वाली पार्टी बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। सविनय भाव से यहां अपने चार दशक पुराने गीत की इन पंक्तियां का जिक्र उपयुक्त लग रहा है।
सदा पूजते है हम राष्ट्र देवता, रहता चकित जग देखता। कोटि-कोटि भुजाएं थामे आरती, सुजलाम सुफलाम जय भारत भारती।
इसलिए तरह तरह रंग-बिरंगे फूलों से भारत का महकता हमारे चमन में सदा सुनहरी सुबह के साथ बाहरे आएंगी और मलानिल महक के मंत्र से सूर्य को अर्घ्य देगी। मातृ भूमि पितृ भूमि धर्म भूमि महान भरत भू महान है महान है महान।

जय महाकाल
नर्मदे हर

pankaj pateriya edited

पंकज पटेरिया (Pankaj Pateriya)
वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार
ज्योतिष सलाहकार
9893903003
9340244352

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!