---Advertisement---

झरोखा : नया दौर फिल्म की शूटिंग में शौकत चच्चा ने भी दौड़ाया था तांगा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • पंकज पटेरिया

कभी कस्बाई शक्ल की उदास अपनी बुधनी जो अब भाजपा सरकार राज में खास तौर से लंबे समय से यहां का प्रतिनिधत्व करते रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अब कृषि मंत्री शिवराज चौहान की सक्रियता से इसके दिन अब फिर ने लगे हैं। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, रोजगार आदि के क्षेत्र में इसकी गजब चमकदार पहचान बन रही है। वह दिन दूर नहीं जब बुधनी एक सर्व सुविधा पूर्ण शहर होगा।

बहरहाल इसी बुधनी में जहां केवल पैसेंजर ट्रेन ही रुकती थी। लेकिन कुदरती खूबसूरती से भरी पूरी नदी, पहाड़, जंगल, झरने और वन प्राणियों से पहचानी जाने वाली बुधनी से ट्रेन से गुजरते हुए मशहूर फिल्म डायरेक्ट बीआर चोपड़ा को इस जगह ने अपनी जादुई सुंदरता से एक बार में ही ऐसा मोहा कि उन्होंने अपनी फिल्म नया दौर की शूटिंग यहीं करने का निश्चय कर लिया। और अंत में सन् 1956-57 में प्रसिद्ध फिल्म नया दौर की शूटिंग बुधनी में हुई। करीब 1-2 महीने फिल्म की यूनिट बुधनी जंगल में डेरा डाले रही।

फिल्म में अभिनय सम्राट दिलीप कुमार, बैजन्ती माला, जीवन, बीना राय, जीवन आदि थे। अब जहां शानदार फ्लाईओवर बन गया। उसी गड़रिया नाले के तपते और कच्चे धूल भरे रास्तों पर भोपाल, नर्मदापुरम के 50-60 टांगों वालों ने फिल्म स्क्रिप्ट के अनुसार टांगे दौड़ाए थे। उन्हें में एक थे नर्मदापुरम के टांगे वाले जिन्हें हम शौकत चच्चा कहते थे। वे एक तरह से मेरे बहनोई साहब दादा कुटी वाले टीपी मिश्र के परिवार के फैमिली टांगे वाले थे। रात विरात कभी इमरजेंसी में जरा सी सूचना पर वे भागे आते थे। नया दौर की तांगा दौड़ में शामिल शौकत चच्चा ने भी तांगा दौड़ाया था।

उन्होंने ही इस पत्रकार/लेखक को कई दिलचस्प किस्से शूटिंग के समय के सुनाए थे। जैसे यूनिट के लोग पारिश्रमिक के साथ खाने पीने का हम सब टांगे वालों का बहुत ध्यान रखते थे। यह भी एक शहर से आए एक गुंडे ने यूनिट की किसी युवती पर फब्ती कसी थी, तब समझाने बाद फिर उसने वही हरकत करी थी तो कुछ लोगों ने उनकी धुलाई कर दी थी और उन्होंने उठक बैठक लगा कर माफी मांगी थी। शौकत भाई बहुत शरीफ इंसान थे। दादाजी कुटी में होने वाले भंडारे में भी वे प्रेम भाव से आते थे, और प्रसादी पाते थे। ईश्वर ने पक्का उन्हें जन्नत बख्शी होगी। उनकी याद को सलाम। पंकज पटेरिया , वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार संपादक शब्द ध्वज

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.