जिझोतिया समाज ने बनायी आपदा अक्षय कोष प्रबंधन समिति

इटारसी। कड़ा माणिकपुरी जिझोतिया ब्राह्मण समाज संगठन ने समाज के सदस्य की आपदा के समय मदद के उद्देश्य से आपदा अक्षय कोष प्रबंधन समिति का गठन किया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ स्तर पर गठित 27 सदस्यीय समिति में इटारसी से 7 वरिष्ठ सदस्य शामिल किये गए। इनमें वरिष्ठ समाजसेवी संतोष कुमार दीवान रिटायर्ड शिक्षक, राजीव दीवान सोनतलाई, कैलाश दुबे, हेमंत दुबे जमानी, अनिल दुबे, शैलेन्द्र दुबे और महिला मंडल से सीमाराम दुबे को शामिल किया गया है। यह समिति समाज के किसी भी सदस्य के दुर्घटना होने पर अथवा गंभीर बीमारी से ग्रसित होने पर उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता करेगी ताकि परिवार उक्त सदस्य का अस्पताल में उचित उपचार करा सकें। यह किसी व्यक्ति अथवा परिवार को दिया गया दान नहीं होगा बल्कि आपातकाल में जरूरत पडऩे पर चाही गयी राशि की प्रतिपूर्ति करना होगा। यह तत्काल सहायता के लिए बना है। परिजन के स्वस्थ होने पर ली गई राशि आपदा प्रबंधन कोष को वापस करना होगा ताकि समाज के अन्य परिवार को मदद की जा सके। जो सदस्य अत्यंत आर्थिक तंगी में हों और राशि वापस करने में असमर्थ रहेंगे तो उनके आवेदन पर समिति पृथक से विचार करेगी।