---Advertisement---

जेएल वर्मा स्मृति अंडद-13 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम डिवीजन क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जेएल वर्मा स्मृति अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसएस रावत के ने किया। श्री रावत ने खिलाडिय़ों को क्रिकेट के हर फॉर्मेट के संबंध में बताया एवं कहा कि जीवन में ईमानदारी से मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है।

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच नर्मदापुरम जिला एवं हरदा जिला के मध्य प्रारंभ हुआ जिसमें नर्मदापुरम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और प्रथम पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 317 रन बनाए। नर्मदापुरम टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आदर्श शर्मा ने 75 रन, शंशाक दुबे ने 74 रन का योगदान दिया ।

हरदा की ओर से गेंदबाजी करते हुए मानस चौरे तथा अंश निकुंभ ने 3-3 विकेट लिए सात्विक वर्मा ने 2 विकेट का योगदान दिया। इसके पश्चात हरदा टीम ने प्रथम पारी में बल्लेबाजी करते हुए आज के दिन के खेल के समाप्त होने तक 8 विकेट खोकर 15 रन बना लिए थे। नर्मदापुरम टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए दिव्यांश गालर ने 6 विकेट तथा शशांक दुबे ने 2 विकेट का योगदान दिया, मैच की आगे की पारी प्रात: प्रारंभ होगी।

इस अवसर राजेश चौरे, योगेश परसाई, कुलभूषण मिश्रा, अनंत तिवारी, मनोहर बिलथरिया, दिलीप नामदेव, संजय नाफड़े, चेतन राजपूत उपस्थित थे। मैच के अंपायर विष्णु बोरासी एवं फजल खान, नीरज गौर, गजेन्द्र सालोकी, शैलेंद्र सिंह पवार, आकाश चौरे एवं संगठन के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.