इटारसी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे द्वारा जोधपुर-चेन्नई-जोधपुर के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन (04815/04816) का संचालन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिण भारत को जोड़ने वाली यह विशेष ट्रेन इटारसी जंक्शन होकर गुजरेगी। जोधपुर से चेन्नई जाने वाली ट्रेन 03 अक्टूबर से 28 नवंबर तक जोधपुर से हर शनिवार को रवाना होगी। यह ट्रेन अपने सफर के दूसरे दिन यानी रविवार को शाम 5:10 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी। चेन्नई से जोधपुर जाने वाली ट्रेन 06 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक चेन्नई बीच स्टेशन से हर मंगलवार को रवाना होगी।
यह ट्रेन अगले दिन यानी बुधवार को रात 8:10 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 9-9 ट्रिप लगाएगी। इटारसी के यात्री त्योहारी सीजन में इस अतिरिक्त ट्रेन सुविधा का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं।








