इटारसी। संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी के तत्वावधान में पितृ पक्ष के दौरान श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर में पितृ स्मृति प्रसादी वितरण का आयोजन संपन्न हुआ। प्रत्येक दिन समाज के प्रमुख व्यक्तित्वों और प्रतिष्ठित व्यापारियों को अतिथि के रूप में सम्मानित किया। अतिथियों के कर-कमलों से ठाकुर श्री द्वारिकाधीश को प्रसादी का भोग लगाने के बाद संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण हुआ।
इस दौरान सांसद दर्शन सिंह चौधरी, हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर, डीआरयूसीसी सदस्य योगेंद्र राजपूत, जिला विकास समिति सदस्य प्रशांत अग्रवाल, अभिनेता राहुल चेलानी, नपा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, सभापति राकेश जाधव, पार्षद मनीषा अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद संजीव हूरा, एडवोकेट रमेश साहू, संतोष गुरयानी, जैन व सिंधी समाज के अध्यक्ष, लायंस क्लब के सदस्य, अग्रवाल समाज के सचिव गुलाब चंद्र अग्रवाल सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, महासंघ के संरक्षक सुधीर गोठी, मेघराज राठी, सतीश बैसाखिया, अशोक लालवानी, कैलाश शर्मा, गुलाबचंद अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र सोनी, विजय मनवानी, अशोक गुरबानी और मनीष रामजीलाल अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही।
इसे सफल बनाने में महासंघ के अध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल, सचिव सन्नी चेलानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, संगठन मंत्री प्रमेश जैन, युवा शाखा अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, महामंत्री मोहित मैना, विधि सलाहकार दिनेश गर्ग, सोशल मीडिया प्रभारी विनोद कसार, विजय राजू अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राकेश राय, मीडिया प्रभारी शैलेश जैन, धर्मेश सिंघवी, प्रकाश ताम्रकार व समस्त सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। महासंघ ने सभी दानदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया है।











