इटारसी। संयुक्त व्यापार महासंगठन 10 फरवरी, शनिवार को रात 8 बजे तुलसी चौक पर विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा का सम्मान करेगा। सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
संयुक्त व्यापार महासंगठन के अध्यक्ष धर्मदास मिहानी एवं सभी पदाधिकारियों ने व्यापारियों और आमजनों से विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के सम्मान समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।









