इटारसी। जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट नयायार्ड (Junior Railway Institute Newyard) में लंबे समय से व्याप्त समस्याओं को लेकर आज सैंकड़ों सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता सचिन शर्मा (Senior Divisional Electrical Engineer Sachin Sharma) को सौंपा गया। ज्ञापन में रेल संस्थान की दुर्दशा और समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। रेल संस्थान का कार्यकाल खत्म हुए एक वर्ष होने के कारण चुनाव की जरूरत महसूस होने पर संस्थान के चुनाव कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से हेमराज सिसोदिया, निकितेश सिंह राजपूत, अमित चोपदार, दीपेश नोनिया, शुभम दुबे, आनंद कुमार, राजकुमार विश्वकर्मा, विजेंद्र कुमार, मुकेश पाल, कारेसिंह, आकाश कैथवास, शुभम मौर्य, अमित सोनिया, राकेश कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। शर्मा ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज कर इंस्टीट्यूट की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और चुनाव करने हेतु विशेष रूप से चर्चा की जायेगी वर्तमान समिति को बिना चुनाव किए लगभग 4 साल होने जा रहे हैं तो उसका ऑडिट भी कराया जाएगा।
इन मांगों पर ध्यान दिलाया
– जूनियर इंस्टीट्यूट (Junior Institute) में छत खराब होने से बारिश में लगातार रिसाव होते रहता है, जिससे की दीवारें भी खराब हो रही हैं, छत की मरम्मत कराई जाए।
– इंस्टीट्यूट समिति द्वारा समस्त सदस्यों को प्रतिवर्ष स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाते थे जो विगत 2 वर्षों से नहीं वितरित किए हैं
– जूनियर इंस्टीट्यूट की वर्तमान समिति का कार्यकाल 1 वर्ष पहले ही पूर्ण हो चुका है लेकिन कोविड-19 के कारण चुनाव नहीं कराए अत: यह चुनाव अतिशीघ्र संपन्न कराने की व्यवस्था करें।








