इटारसी। आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जयस्तंभ पर पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय दुबे के द्वारा गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण ओर पुष्प चढ़ाकर श्रधंजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए आज के बच्चों को पालन करने के लिए पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई ने कहा कि
आज देश जिस स्थिति में है कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों को अपना कर ही अब भारत देश उबर सकता है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल अवस्थी ,अधिवक्ता संघ इटारसी अध्यक्ष संतोष गुरयानी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, पूर्व पार्षद सुरेश मालवीय, अभय दुबे, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष गजानन तिवारी,जिला युंका उपाध्यक्ष गुफरान अंसारी आदि ने अपना उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर इटारसी के सेवा भारती जनजातीय कन्या छात्रावास से आई बहनों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम व नाट्य प्रस्तूति करके जनता का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संभागीय कांग्रेस प्रवक्ता अशोक जैन, वरिष्ठ शंकर लाल परदेशी, हीरा सिंह ठाकुर, एड.रघुराज बघेल,अनिल सोनकिया, राजेश धारू, शेख रफीक पक्कू भाई, मुकेश पिंकी शर्मा, विक्की तिवारी, पवन राजपूत, वाजिद अली,डी के भाई मालवीय मनीष सोनी,संजय वर्मा,उत्सव दुबे,उत्कर्ष दुबे,रामशंकर सोनकर, राहुल दुबे, संजय नामदेव, अनूप जैन, गोकुल भाई उपस्थित थे। आभार व्यक्त आशीष पांडे ने किया।
गांधी के सिद्धांतों से ही वर्तमान स्थिति से देश उबर सकता है: काकूभाई


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







