---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

कबड्डी : पुरुष वर्ग में आरसीसी भोपाल, महिला में इंदौर वंडर्स इंदौर बनी विजेता

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • महाराणा प्रताप कप मप्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

इटारसी। दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन गुरुवार देर रात को हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल में पुरुष वर्ग की आरसीसी भोपाल और महिला वर्ग में इंदौर वंडर्स इंदौर विजेता बनी। राजपूत समाज के तत्वावधान में दो दिवसीय महाराणा प्रताप कप कबड्डी प्रतियोगिता का चल रही थी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह, करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला, वासत्ल्य सेवा धाम संस्था के अभिषेक सिंह राजपूत मौजूद थे।

इस मौके सांसद दर्शन सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के खेलकूद मुख्य माध्यम है और कबड्डी तो ताकत खेल है, इसे खेलने वाला तो हमेशा स्वस्थ रहेगा। हर व्यक्ति को खेलकूद गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। सांसद माया नारोलिया ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। सांसद दर्शन सिंह और सांसद माया नारोलिया ने कबड्डी के लिए मेट देने की घोषणा की।

इस मौके पर विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने कहा कि राजपूत समाज ने इस तरह के आयोजन करता रहा है। आगे भी ऐसे ही खेलों को बढावा देने वाले आयोजन करते रहे हमारा सहयोग आपको मिलेगा। उन्होंने महाराणा प्रताप की मूर्ति लगने में आ रही परेशानियों को दूर करके मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया। विधायक विजयपाल सिंह ने मेट देने की घोषणा की और उन्होंने कहा कि इस तरह आयोजनों को बढावा देने के वे हमेशा तत्पर हैं।

कौन सी टीम किससे जीतकर आई आगे

पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला फाइनल विक्रम स्पोट्र्स इंदौर और आरसीसी भोपाल के बीच हुआ। इस मुकाबले में विक्रम स्पोट्र्स इंदौर ने 19 पाइंट प्राप्त किए जबकि आरसीसी भोपाल टीम ने 24 अंकों की प्राप्त करके 5 पाइंट की बढ़त के साथ महाराणा कप प्रतियोगिता की विजेता बनी। इससे पहले सेमीफाइनल में आरसीसी भोपाल का मुकाबला ढकाच्या वंडर्स से हुआ था। इसमें ढाकाच्या वंडर्स ने 19 पाइंट प्राप्त किए थे और आरसीसी भोपाल टीम ने 24 पाइंट लेकर पांच पाइंट से सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। आरसीसी भोपाल ने सेमीफाइनल और फाइनल में एक जैसे पाइंट प्राप्त किए। कुल पाइंट और जीत का अंतर भी समान रहा। इसी तरह सेमीफाइनल ग्वालियर जिला और विक्रम स्पोट्र्स इंदौर के बीच हुआ था। इसमें ग्वालियर जिला 26 पाइंट ही प्राप्त कर पाई जबकि विक्रम स्पोट्र्स इंदौर के 33 पाइंट प्राप्त करके सेमीफाइनल मुकाबला 7 पाइंट से जीता।

महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला इंदौर वंडर्स इंदौर और आरसीसी भोपाल के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में इंदौर वंडर्स इंदौर ने 27 पाइंट बनाए जबकि आरसीसी भोपाल 17 पाइंट ही प्राप्त कर सकी और फाइनल मुकाबला इंदौर वंडर्स इंदौर ने 10 पाइंट से जीत लिया। इससे पहले इंदौर की दो टीमें इंदौर वंडर्स इंदौर और वैष्णवी संस्था इंदौर का सेमीफाइनल में आमना-सामना हुआ था इसमें इंदौर वंडर्स इंदौर ने वैष्णवी संस्था इंदौर को 6 पाइंट से जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। दूसरा सेमीफाइनल आरसीसी भोपाल और नर्मदापुर खेल अकादमी टिमरनी के बीच खेला गया था इसमें आरसीसी भोपाल ने टिमरनी की टीम को 6 पांइट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

विजेता टीमों मिला पुरस्कार

प्रतियोगिता की विजेता टीम में पुरुष वर्ग से आरसीसी भोपाल का प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए और ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार विक्रम स्पोट्र्स इंदौर को 21 हजार रुपए ट्राफी प्रदान की गई और महिला वर्ग में इंदौर वंडर्स इंदौर को प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपए एवं उप विजेता टीम आरसीसी भोपाल को द्वितीय 11 हजार रुपए और ट्राफी प्रदान की गई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.