कछारगढ़ के निकली आदिवासियों की पदयात्रा

कछारगढ़ के निकली आदिवासियों की पदयात्रा

इटारसी। आदिवासियों की कछारगढ़ महाराष्ट्र के लिए पदयात्रा आज रवाना हुई। तिलक तिलक मंदिर भगवान भोलेनाथ बड़ा देव की पूजा करके कछारगढ़ के लिए सुबह 10 बजे यात्रा प्रारंभ हुई। ब्लाक शिक्षा अधिकारी आशा मौर्य ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आदिवासी विकास परिषद होशंगाबाद जिला अध्यक्ष अरुण प्रधान (District President Arun Pradhan), नगरपालिका उपाध्यक्ष मुट्टाजी कुशराम (Municipal Vice President Muttaji Kusharam) होशंगाबाद, आदिवासी सेवा समिति तिलक सिंदूर अध्यक्ष बलदेव तेकाम (Tilak Sindoor president Baldev Tekam), समिति मीडिया प्रभारी विनोद बारीवा, आदिवासी विकास परिषद ब्लॉक सुखराम कुमरे एवं खुमन इरपाचे मौजूद थे। जगह-जगह पर यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के संयोजक , विक्रम परते ने बताया कि जल ही जीवन है, आदिवासी सांस्कृतिक जंगल, जीव, पेड़ पौधों को बचाना हमारा कर्तव्य है। आदिवासी लोक पहाड़ी जंगल क्षेत्र में स्थित है। विशेष शुद्ध वातावरण मिलता है, किसी भी प्रकार की बीमारी हम तक नहीं पहुंचती है। धीरे-धीरे सब नष्ट होते जा रहा है। लेकिन इन परंपरा को निभाने रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समिति के मीडिया प्रभारी बताया कि हम लोग प्रकृति पूजक हैं।

नगर कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया

IMG 20210219 WA0071
आदिवासियों की पदयात्रा का नगर कांग्रेस कमेटी ने पुरानी इटारसी स्थित एसबीआई चौराहे पर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रवि जायसवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!