नर्मदापुरम। आज चैत्र नवरात्रि में सप्तमी तिथि पर अभिजीत महूर्त में आचार्य नरेश परसाई ,आचार्य पंकज पाठक एवं आचार्य पुष्कर परसाई एवं शिष्यों ने नंद विहार कॉलोनी के नंदेश्वर महादेव मंदिर में कलश पूजन, कलश स्थापना एवं कलश प्राण प्रतिष्ठा, रुद्री पाठ, नंदेश्वर महादेव अभिषेक एवं भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में भागीरथ मीना, दिलीप दीवान, राजेश भदौरिया, डॉ हरगोविंद शुक्ला, श्री यदुवंशी, दौलतराम सुनानिया, रामकुमार यादव, दिनेश मीना, नवीन मीना, कपिल मीना, अर्जुन मीना, धरमदास यादव, रामकुमार गौर, सतीश सोनी, अमित गौर, सुनिल मिश्रा, गोविंद मीना, पवन भाटी, हरगोविन्द यादव, जितेंद्र यादव, संतोष यादव, श्री संतोरे, साहब सिंह, अनिल मीना, अंकुर गुप्ता, रोशन लाल मीना, आयुष, राजेश, क्षमा केवट, समस्त नंद विहार कॉलोनी वासी सपरिवार अन्य धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।









