---Advertisement---

विजयासेन देवी मंदिर में भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विजयासेन देवी दरबार समिति, सरस्वती सेवा समिति एवं गृहलक्ष्मी महिला मंडल इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर सूरज गंज चौराहा दुर्गा मंदिर से बुधवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 101 महिलाओं एवं कन्याओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

बैंड बाजे की धुन के बीच निकली कलश यात्रा के दौरान चारों ओर भक्ति एवं उल्लास का माहौल छाया रहा। सूरज गंज चौराहे के दुर्गा मंदिर से महिलाएं एवं कन्याएं गाजे बाजे के साथ माथे पर कलश लेकर सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ विजयासेन देवी मंदिर प्रांगण पहुंची। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। कलश यात्रा के कथा स्थल पहुंचने पर विधि विधान से पूजन अर्चन कर भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

आयोजन महर्षि नगर स्थित विजयासेन देवी दरबार मंदिर प्रांगण में 7 फरवरी से 14 फरवरी तक किया जा रहा है। आयोजन समिति के श्याम मोहन दुबे ने बताया कि वृंदावन के कथा वाचक आचार्य गोस्वामी श्रीहित योगेन्द्र वल्लभ महाराज युगल की अमृतमय वाणी में प्रथम दिवस पर भागवत कथा के महात्म्य एवं प्रथम स्कंध का वर्णन किया गया। प्रथम दिवस पर आयोजन समिति के मनमोहन दुबे, आनंद मोहन दुबे, मयंक दुबे के द्वारा व्यास गादी का पूजन एवं कथा व्यास आचार्य योगेन्द्र वल्लभ का स्वागत किया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.