---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

नंद के घर प्रकट हुए कन्हैया, भक्तों ने जयघोष से किया स्वागत

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

– श्री द्वारिकाधीश मंदिर में हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मुख्य समारोह

इटारसी। श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर (Shri Dwarkadhish Bada Mandir) तुलसी चौक (Tulsi Chowk) पर संपूर्ण धार्मिक आस्था के साथ श्री कृष्ण जन्म महोत्सव (Shri Krishna Janma Mahotsav) मनाया गया। दिनभर चले कार्यक्रम के बाद शाम को यहां भजन संध्या प्रारंभ हुई और रात 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया, जन्म आरती हुई, जयघोष के साथ भक्तों ने भगवान के जन्म की खुशियां मनायी, घंटे-शंख बजाकर भगवान के प्रकट होने का उत्सव मनाया गया। नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, जयघोष हुए। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर प्रात: काल से मंदिर में भारी भीड़ थी सायंकाल श्री कृष्ण यादव समाज (Shri Krishna Yadav Samaj) की शोभायात्रा मंदिर परिसर में आई।

विधायक एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma), नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Chaure), मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश अग्रवाल (Umesh Aggarwal) एवं नगर भाजपा के महामंत्री राहुल चौरे (Rahul Chaure) ने समस्त यदुवंशियों का सम्मान किया। श्री द्वारकाधीश मंदिर के भव्य मंच पर आयोजित भजन संध्या के कलाकारों का स्वागत डॉ सीतासरन शर्मा, उमेश अग्रवाल, पंकज चौरे ने किया। डॉ शर्मा ने संबोधन में समस्त यदुवंशी समाज एवं उपस्थित धर्म प्रिय जनता को श्री कृष्ण जन्म महोत्सव की बधाई दी। डॉ शर्मा एवं अतिथियों ने श्री कृष्णा यादव समाज की शोभायात्रा में चल रही भगवान कृष्ण की चरित्र झांकी का पूजन एवं आरती की।

आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था मंदिर समिति ने की थी। उपाध्यक्ष प्रमोद पगारे (Pramod Pagare) ने आयोजन को सफल बनाने आभार व्यक्त किया। विकास म्यूजिकल ग्रुप ने श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भजन संध्या मंदिर समिति की ओर से आयोजित की गई। विकास म्यूजिकल ग्रुप (Vikas Musical Group) के अध्यक्ष विकास दुबे, भजन गायक धर्मपाल जबलपुर एवं रिचा निगम भोपाल, तबले पर सुरेंद्र सिंह जबलपुर, ऑक्टोपेड पर दीपक एवं आर्गन पर अर्निष्ठ देव ने बहुत ही आकर्षक प्रस्तुति दी। भजन संध्या का संचालन गीतकार राजेंद्र सिंह ठाकुर ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.