इटारसी। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 01925/01926 कानपुर सेंट्रल-मदुरई-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इटारसी होकर जाएगी। इसके तहत दोनों दिशाओं में 13-13 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल से 2 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 08:10 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 01926 मदुरई से 5 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 02:30 बजे रवाना होगी।










