इटारसी। श्री महादेव चाय पार्टी ग्रुप के सदस्यों ने तिलक सिंदूर में श्रावण मास अंतर्गत जाकर शिव का अभिषेक किया। ग्रुप के सुरेन्द्र मालवीय और उनके मित्र, देहरी के ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रा के माध्यम से नर्मदापुरम से मां नर्मदा का जल लेकर तिलकसिंदूर में भोलेनाथ का अभिषेक एवं पूजन किया।
पुरानी इटारसी में संदीप मालवीय के निवास पर श्री महादेव चाय पार्टी ग्रुप एवं मालवीय समाज संगठन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों एवं समाज की महिला मंडल अध्यक्ष और उनके पदाधिकारियों ने ढोल एवं पुष्प वर्षा और चाय, केले, सेवफल, एवं फलाहारी नमकीन प्रसाद कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री महादेव चाय पार्टी ग्रुप के सदस्यों ने सभी को बधाई दी तथा एक हैं तो सेफ हैं, का संदेश दिया।










