---Advertisement---

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने मनायी वसंत पंचमी

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नर्मदांचल कान्यकुब्ज ब्राह्मण (Narmadanchal Kanyakubj Brahmin) परिवार ने वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया। ईश्वर रेस्टॉरेंट (Ishwar Restaurant) में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती (Saraswati) पूजन एवं आरती से हुई।इस अवसर पर समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किये। समाज की नवगठित कार्यकारिणी एवं महिला मंडल के सदस्यों का सम्मान समाज के वरिष्ठजनों ने किया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ सदस्य ज्ञानेन्द्र पांडेय ( Gyanendra Pandey), एके शुक्ला (AK Shukla), रामआसरे बाजपेयी (Ramasare Bajpayee), पीएम मिश्रा (PM Mishra), दयाशंकर मिश्रा (Dayashankar Mishra), श्याम मनोहर तिवारी (Shyam Manohar Tiwari), विष्णु पांडेय (Vishnu Pandey ) एवं मानवेन्द्र पांडेय (Manvendra Pandey), स्नेहलता शुक्ला (Snehlata Shukla) एवं श्रीमती शीलमणि पांडेय (Smt. Sheelmani Pandey) का सम्मान किया गया।
समाज के युवाओं ने नर्मदांचल कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के संयोजक शिवाकांत पांडेय (Shivakant Pandey) का साफा बांधकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन कुलभूषण मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में महिला मंडल संयोजक इंदिरा तिवारी, अजय शुक्ला, श्रीकांत तिवारी, राजेन्द्र शुक्ला, सूर्यकांत त्रिवेदी, दर्शन तिवारी, अतुल शुक्ला, अनिल शुक्ला, अंशुल मिश्र, मनोहर तिवारी, अनिल तिवारी, मनमोहन तिवारी, अजय मिश्रा टप्पू, सुधीर बाजपेयी, महिला मंडल अध्यक्ष अनुराधा शर्मा आदि मौजूद थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.