कान्यकुब्ज महिला मंडल ने हरियाली तीज मनाया

कान्यकुब्ज महिला मंडल ने हरियाली तीज मनाया

इटारसी। नर्मदांचल कान्यकुब्ज महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज महोत्सव एक्सप्रेस इलेवन में मनाया। इस अवसर पर अनुराधा शर्मा ने मित्रता के प्रतीक धागों की पूजन किया। अनिता तिवारी ने कलाई में बांधकर एक दूसरे को सुहाग की सामग्री प्रदान कर वरिष्ठ जनों से आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर कई खेल और प्रतियोगिताएं हुईं। प्रभारी रेखा मिश्रा, कल्पना तिवारी, निधि शर्मा, कुसुम तिवारी, रागनी शुक्ला, ऋतु ने हर प्रतिभागी को एक पौधा देकर पुरस्कृत किया। सभी सदस्यों को हर-घर तिरंगा अभियान की जानकारी इंदिरा तिवारी ने देकर झंडा प्रदान किया और सभी को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।

शिखा पांडेय, सोना शुक्ला ने प्रकृति में हरियाली के महत्व को बताकर हर सदस्य को पौधरोपण कर अपने परिवार द्वारा उसे एक पेड़ लगाने को प्रेरित किया। मित्रता और देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों को उमा शुक्ला, अर्चना शुक्ला द्वारा प्रस्तुत कर पुरानी सहेलियों की याद दिला दी। कार्यक्रम में गीता अवस्थी, ज्योति मिश्रा, राधा पांडेय, साधना मिश्रा, अंजना शुक्ला, सुष्मिता दुबे ने महती भूमिका निभाई। विप्र महिलाओं ने हरी साड़ी पहनी। आयोजन स्थल हेतु पांडेय परिवार का विप्र महिलाओं ने आभार व्यक्त किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!