कान्यकुब्ज महिला मंडल ने हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम किया

कान्यकुब्ज महिला मंडल ने हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम किया

इटारसी। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज (Kanyakubj Mahila Mandal samaj) की मासिक बैठक अनिरुद्ध शुक्ला के निज निवास पर हुई जिसमें बसंत पंचमी (Basant Panchami)मनाने रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान कार्यक्रम श्रीजी कृपा गौशाला प्रांगण न्यास कॉलोनी करने की सहमति बनी।
महिला मंडल ने अभिनंदन हाल पुरानी इटारसी में हल्दी कुमकुम (Haldi Kumkum) का आयोजन किया। उमा शुक्ला ने दीप प्रज्वलन व पूजा की। महिला मंडल मासिक बैठक और बसंत पंचमी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सबने विचार रखे। कामिनी शुक्ला ने कार्यक्रम की भव्यता पर जोर दिया और इंदिरा तिवारी ने आमंत्रण पत्र घर-घर जाकर सभी को देने का विचार रखा। बैठक के बाद हल्दी-कुमकुम में सभी महिलाओं ने एक दूसरे को टीकाकर खिचड़ी और सामग्री आदान प्रदान की। अर्चना शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शीलमणी पांडे, शिखा पांडे, गीता अवस्थी, संगीता तिवारी, ज्योति त्रिवेदी, साधना मिश्रा, अनुराधा शर्मा, जया शुक्ला, सोना शुक्ला, रागिनी शुक्ला, नीरा शुक्ला, अचला मिश्रा, ज्योति शुक्ला, संजना बाजपेई, प्रतिभा बाजपेयी, कृपा अवस्थी, निधि शुक्ला, सुनीता पांडे, अनीता तिवारी, रेखा मिश्रा, आभा तिवारी, अनुभूति द्विवेदी, कल्पना तिवारी, निधि दीक्षित, सीमा तिवारी, निधि शर्मा, रितु तिवारी, तृप्ति बाजपेयी, अंजुला शुक्ला, रश्मि दुबे, सुष्मिता दुबे आदि मौजूद रहीं।

IMG 20210118 WA0275

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!