- महिलाओं की प्रतियोगिता और छप्पन भोग होगा आकर्षण केंद्र
इटारसी। तैलिक साहू समाज की आराध्य माता कर्मा देवी की 1007 वी जयंती का समारोह शाहू गार्डन खेड़ा इटारसी में 13 अप्रैल रविवार को संध्या 4 बजे से आयोजित किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी रमेश के साहू एडवोकेट (प्रदेश मुख्य सलाहकार) एवं जिला अध्यक्ष विक्रांत बड़कुल ने संयुक्त रूप से दी।
उक्त अवसर पर नगर अध्यक्ष महेंद्र साहू एवं जिला युवा अध्यक्ष अभिषेक साहू, नगर युवा अध्यक्ष शुभम बसंत साहू की कार्यकारणी की शपथ विधि एवं नियुक्ति पत्र वितरण (संध्या 4 से 6 बजे) होगा। मेडिकल कैंप संतोष साहू के संयोजन में महेश मुहारी कर्मा लैब के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ब्लड ग्रुप, बीपी, शुगर सहित अन्य जांचें निशुल्क होंगी।
संध्या 6 से 7.45 बजे महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम होंगे और कर्मशील सम्मान दिया जाएगा। माता कर्मा देवी की सामूहिक महाआरती रात्रि 8 बजे कर्मा शक्ति संगम के द्वारा की जाएगी जिसमें हर घर से आरती की थाली सजाकर लाई जाएगी। भगवान जगन्नाथ स्वामी को छप्पन भोग अर्पण उपरांत कर्मा भंडारा प्रारंभ होगा।
नगर साहू समाज,साहू कर्मा सखी संगम अब कर्मा शक्ति संगम साहू युवा युवा संगठन, तथा श्रीमती लक्ष्मीबाई कोदूलाल साहू चुनावला चेरिटेबल ट्रस्ट ने सामाजिक बंधुओं से सपरिवार शामिल होकर कर्मा जयंती को सफल बनाने का अनुरोध किया है।