इटारसी। ग्रीन पॉइंट मोंटेसरी एंड स्कूल में कथक नृत्यांगना अभिषिक्ता मुखोपाध्याय ने कथक प्रस्तुत दी। स्पिक मैके इटारसी चैप्टर के तत्वावधान में कोलकाता से पधारी प्रसिद्ध नृत्यांगना ने अर्धनारेश्वर की स्तुति के साथ अपना नृत्य प्रारंभ किया। उन्होंने बच्चों को कथक की अलग-अलग मुद्राओं का अभ्यास करवाया और यमुना किनारे कृष्ण के नृत्य पर कथक सिखाया।
उन्होंने खुद एक टेक्निकल कंपोजिशन प्रस्तुत की जिसे बच्चे मंत्र मुग्ध होकर देखते रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था प्राचार्य डॉक्टर वाती जमीर ने कथक नृत्यांगना अभिषिक्ता मुखोपाध्याय का स्वागत किया। संचालक रितेश शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि बच्चों को भारतीय शास्त्रीय संगीत से परिचित कराने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किए जाते है और वर्तमान परिदृश्य में भारतीय कलाओं की कितनी महत्ता है।








