---Advertisement---

बिग बॉस 14: कविता कौशिक की री-एंट्री से पहले विंदू, काम्या, सुरभि और आरती के पेनल ने पूछे तीखे सवाल

By
On:
Follow Us

मुंबई। वाइल्ड कार्ड एंट्री (Wild card entry) लेने के महज एक हफ्ते में बिग बॉस 14 से एविक्ट हो चुकीं कविता कौशिक (Kavita Kaushik) दोबारा घर में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। कविता इस हफ्ते वीकेंड का वार (Weekend ka vaar) एपिसोड में ही घर में एंटर होने वाली हैं लेकिन इससे पहले उन्हें सेलिब्रिटी पेनल का सामना करना होगा। इस पेनल ने में शो के फॉर्मर विनर विंदू दारा सिंह, एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी, आरती सिंह और नागिन 5 एक्ट्रेस सुरभि चांदना भी शामिल होने वाली हैं। इस सवाल-जवाब के दौरान सेलेब्स ने कविता से उनकी नेगेटिव छवि बनने, वोट आउट होने और ऐजाज से लड़ाई पर कुछ तीखे सवाल किए।

आपकी करनी और कहने में इतना फर्क क्योंः
इस हफ्ते वीकेंड में सलमान खान कविता का दोबारा शो में स्वागत करने वाले हैं। सलमान (Salman khan) ने कविता से कहा, आपके पास घर में दोबारा एंट्री लेने का सुनहरा मौका है लेकिन सिर्फ तब जब आप स्पेशल पेनल को इंप्रेस करेंगी। इस दौरान आरती सिंह ने उनसे पूछा कि आपने खुद सबको घर में कहा कि चिल्लाओ मत, रूड मत हो, लेकिन आपने खुद इतना चिल्लाया और आप सबसे इतनी रूड हुईं। तो करनी और कटनी में इतना फर्क क्यों।

क्यों कविता को जनता ने वोट आउट कर दियाः सुरभि चंदना
सुरभि ने कविता से पूछा कि आप इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं, आपको जनता का इतना प्यार मिला है। तो वो क्या वजह है कि जनता आपसे नाराज हो चुकी है। आपको वो वोट्स नहीं मिले जो मिलने चाहिए थे। इसके अलावा विंदू दारा सिंह और काम्या पंजाबी ने भी कविता से उनके और ऐजाज के झगड़े पर सवाल उठाए हैं।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.