सिवनीमालवा। कायस्थ परिवार समिति ने होली त्योहार अंतर्गत आने वाले भाई दूज पर्व युवा प्रकोष्ट नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा के निवास पर मनाया। भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण, हवन सहित पंडित रामशंकर दुबे ने कराई। सभी सदस्यों द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा आरती कर प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर युवाओं को संगठन का महत्व बताया व धर्म एवं समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाने का आह्वान किया। उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक आदर्श नागरिक बनकर मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने के लिये भी प्रेरित किया। होली एवं भाईदूज के इस पर्व पर सभी सामाजिक सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई, शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किये। इस अवसर पर नीलेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष दीपक गौड़, नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा, नगर उपाध्यक्ष उमेश गौड़, रवि खरे, यश श्रीवास्तव, शुभ गौड़ एवं महिला कार्यकारिणी की सदस्य, बच्चे उपस्थित रहे।