---Advertisement---

कायस्थ समाज ने सोमलवाड़ा स्थित मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जन्मोत्सव मनाया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सिवनी मालवा। गंगा सप्तमी के अवसर पर चित्रगुप्त प्राकट्य दिवस लगभग 200 वर्ष प्राचीन भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ परिवार समिति सिवनी मालवा ने मनाया। भगवान का अभिषेक, कथा, हवन, आरती, भंडारा के उपरांत समाज की महिलाओं ने भजनंजलि से भगवान के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को चित्रगुप्त जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कायस्थ समाज के तहसील अध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी ने मुख्य यजमान बनकर भगवान की विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। समाज के सभी लोगों ने हवन में आहुति दी। इस अवसर पर समाज के संरक्षक विनय खरे, वीरेंद्र श्रीवास्तव, लाल बहादुर श्रीवास्तव, विपिन खरे, उमेश गौड़, पंकज वर्मा, दीपक गौड़, दीपिका सक्सेना, ज्योति गौड़, गीतांजलि गौड़, दीप्ति वर्मा, अनन्या खरे, ज्योति श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!