- कलेक्टर के निर्देशानुसार उपार्जन संबंधी अधिकारियों ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
नर्मदापुरम। जिले में बारिश को ध्यान में रखते हुए नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों पर धान की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। उपायुक्त सहकारिता शिवम मिश्रा ने बताया कि गोदाम स्तरीय केंद्रों के अतिरिक्त विशेषकर बनखेड़ी और पिपरिया में स्थित ऐसे केंद्र जो खुले में हैं, वहां ट्रक वाहनों की संख्या बढ़कर खुले में रखी स्कंध को गोदाम में रखे जाने और मिलिंग के लिए भेजने की कार्यवाही की गई है। ऐसे प्रत्येक केंद्रों पर 10 से 12 वाहनों की संख्या बढ़ाइ है। साथ ही खुले में रखी धान को व्यवस्थित रूप से स्टेगिंग कर प्लास्टिक से कवर किया है।
उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री मीना ने गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपार्जन संबंधी अधिकारियों के साथ धान खरीदी की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश की स्थिति को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्रो पर सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला उपार्जन समिति ने आज बनखेड़ी में गायत्री वेयरहाउस, सीता भोज वेयरहाउस, सेमखेड़ा, सुरेलारंधीर केंद्र का भ्रमण किया। बारिश को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था की गई। सीताभोज वेयर हाउस पर 4000 बोरी बिना सिली पाए जाने पर सिलाई के लिए अतिरिक्त मशीन की व्यवस्था करवाई गई।











