खरमास 2020: आज से शुरु हो गया है खरमास, भूलकर भी न करें ये काम

खरमास 2020: आज से शुरु हो गया है खरमास, भूलकर भी न करें ये काम

– सूर्य देव जब धनु राशि (Dhanu Rashi) में प्रवेश करते हैं तो लग जाता है खरमास

– खरमास में मांगलिक कार्यों (Manglik Karya) पर रोक होती है

इटारसी। खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर से हो रही है। खरमास (kharmaas 2020) का समापन 14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ होगा। आज से सूर्य रात्रि में 9 बजकर 32 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के इस राशि में प्रवेश के साथ शुभ कार्य बंद हो जाते हैं। ये स्थिति लगभग एक माह तक बनी रहती है और सूर्य के पुनः मकर राशि (Makar Rashi) में जाने के बाद ही शुभ कार्य शुरू हो पाते हैं। अब 14 जनवरी के बाद से फिर से शुभ कार्य शुरु होंगे। धनु राशि बृहस्पति की आग्नेय राशि है और इसमें सूर्य का प्रवेश विशेष परिणाम पैदा करता है। इस दौरान बीमारियां और रोग बढ़ते हैं, लोगों के मन में खूब सारी चंचलता आ जाती है। इस समय ज्योतिषीय कारणों से शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं अतः इसे धनु खरमास भी कहते हैं।

इस मास में वे कौन से काम हैं जो नहीं करने चाहिए…

– खरमास में किसी भी तरह का कोई मांगलिक कार्य न करें, जैसे शादी, सगाई, वधू प्रवेश, द्विरागमन, गृह प्रवेश, गृह निर्माण, नए व्यापार का आरंभ आदि। मांगलिक कार्यों के सिद्ध होने के लिए गुरु का प्रबल होना बहुत जरूरी है।
– इस महीने किसी भी नए व्यवसाय आरम्भ करना आर्थिक मुश्किलों को जन्म देता है क्योंकि इस समय बिना चाहे खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। इस अवधि में शुरू किये हुये व्यवसाय बीच में रुक जाते हैं या व्यवसाय में काफी कर्ज हो जाता है और लोगों के बीच में धन फंस जाता है।

– इस महीने में झूठ बोलने से बचना चाहिए। इस दौरान मन को शांत रखना चाहिए। संयम और धैर्य के साथ मास को पूर्ण करना चाहिए। मन में अच्छे विचार रखने चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
– इस महीने गेहूं, चावल, सफेद धान, मूंग, जो, तिल, कटहल, आम, सौंठ, जीरा, आंवला, सुपारी सेंधा नमक नहीं खाना चाहिए।

– इस समय किसी से विवाद नहीं करना चाहिए। किसी देवता, गुरु, गाय, स्त्री की निंदा नहीं करनी चाहिए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!