इटारसी। ग्राम पर्रादेह में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के अंतर्गत खेड़ापति, हनुमान, शंकर, गणेश जी जी की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ।
इस मौके पर पंडित अजय दुबे के मार्गदर्शन और मंत्रोच्चार के बीच स्थापना की गई। इस अवसर पर दर्शन करनेग्राम के पं. अरुण शर्मा, बदाम गिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा मूर्ति हेतु पं. भवानी शंकर शर्मा ने भी दान दिया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह अंतर्गत कन्या पूजन के साथ कलश यात्रा निकाली गई। पूजन अर्चना के साथ भगवान का फलादीवास, अनादीवास पुष्पवादीवास अन्य वासों के बाद प्राण-प्रतिष्ठा, महाआरती हुई। हवन के साथ बारिश प्रारंभ हुई तो सभी किसान, ग्रामवासी खुश् हो गये। बता दें कि ग्राम में विगत 4 सालों से मूर्ति खंडित थी। ग्राम में घर-घर जाकर दान एकत्र करके सबके सहयोग से मंदिर निर्माण एवं मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन किया।
पर्रादेह में खेड़ापति की प्राण प्रतिष्ठा हुई


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








