खो-खो खिलाड़ी नैंसी जैन को विक्रम अवार्ड पर हर्ष

Post by: Rohit Nage

इटारसी। मध्य प्रदेश खो-खो महासंघ की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली राष्ट्रीय स्तर पर अनेक अवार्ड जीतने वाली जबलपुर की एकमात्र खिलाड़ी नैंसी जैन को मध्य प्रदेश सरकार विक्रम अवार्ड से सम्मानित करेगी।

नैंसी की इस उपलब्धि पर इटारसी से मध्य प्रदेश खो-खो संघ के जिला अध्यक्ष बशारत खान, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, सचिव अश्विनी मालवीय, सह सचिव भीमराव गोली, राजेश पटेल, रवि हरदुआ, अंकित दुबे ने बधाई प्रेषित कर मध्य प्रदेश खो-खो संघ के संरक्षक पंडित योगेश दुबे, सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष विनोद पोद्दार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!