---Advertisement---

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय बाबू चौधरी की अपील, ग्राम सभाओं में MSP कानून का मुद्दा उठाएं

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। किसान कांग्रेस के नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में किसानों से एकजुट होकर बड़ी अपील की है। उन्होंने सभी किसानों और नागरिकों से निवेदन किया है कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत की ग्राम सभा में अनिवार्य रूप से शामिल हों और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी दर्जा दिए जाने का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाएं। चौधरी ने जोर देकर कहा कि ग्राम सभा में यह प्रस्ताव पारित किया जाए कि किसी भी फसल की खरीदी रूस्क्क से कम मूल्य पर नहीं की जाए।

MSP को कानूनी जामा क्यों?

जारी अपील में, विजय बाबू चौधरी ने बताया कि रूस्क्क को कानूनी दर्जा दिलाना किसानों के लिए एक सुरक्षा कवच के समान है। इससे उनकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा और वे बिचौलियों के शोषण से बच सकेंगे। ग्राम सभा, किसानों के लिए अपनी बात रखने और अपनी समस्याओं पर सामूहिक रूप से चर्चा करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

मांगों को ग्राम सभा के एजेंडा में शामिल करने पर जोर

  • MSP को कानूनी दर्जा : यह मुख्य मांग है कि MSP से कम पर खरीदी को गैरकानूनी घोषित किया जाए।
  • बढ़ती लागत और MSP में वृद्धि : किसान अपनी फसलों की उत्पादन लागत में हो रही वृद्धि और उसके अनुसार MSP में वृद्धि न होने के मुद्दे को उठा सकते हैं।
  • भुगतान की समस्याएं : किसानों को तय MSP पर भुगतान मिलने में देरी या अन्य किसी भी प्रकार की भुगतान संबंधी समस्याओं पर चर्चा की जानी चाहिए।
  • सरकारी नीतियों पर चर्चा : MSP से जुड़ी सरकारी नीतियां, रूस्क्क के दायरे में आने वाली फसलें और MSP की राशि जैसे मुद्दों पर चर्चा करना महत्वपूर्ण है।
  • सामूहिक रणनीति : अन्य किसानों के साथ मिलकर अपनी चिंताओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए संयुक्त रणनीति बनाना।

ग्राम सभा में मुद्दा उठाने के फायदे

  • सामूहिक आवाज : एक साथ कई किसानों की आवाज उठने से सरकार और संबंधित अधिकारियों पर दबाव बनता है।
  • जागरूकता : इससे पूरे गांव के किसानों में रूस्क्क के बारे में जागरूकता फैलेगी और वे अपने अधिकारों के प्रति सचेत होंगे।
  • स्थानीय समाधान : ग्राम सभा मिलकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर भी प्रयास कर सकती है।
    विजय बाबू चौधरी ने किसानों से आग्रह किया है कि वे खेती से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी इस एजेंडा में जोड़कर ग्राम सभा को एक प्रभावी मंच बनाएं ताकि किसानों के हित में ठोस कदम उठाए जा सकें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.